Varanasi News: सावन: कांवरिया मार्गों पर मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम ने सावन में कांवरिया मार्गों पर मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। निगम प्रशासन ने जोनवार कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है जो औचक रूप से इसकी निगरानी करेंगे। निगम प्रशासन के निर्देश के तहत यदि कोई मीट-मांस विक्रेता आदेश का उल्लंघन करता मिला या अवैध रूप से बिक्री करता पाया गया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के अनुसार पूरी सख्ती से इस निर्देश को लागू करने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। आदेश का तत्काल और अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.