Varanasi News: सारनाथ सीएचसी में खतरनाक यूकेलिप्टस की कटाई शुरू
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: सारनाथ। सीएचसी सारनाथ परिसर में लगे और अब खतरनाक हो गए यूकेलिप्टस के पेड़ों की वन विभाग ने बुधवार से शुरू करा दी। ये पेड़ सीएचसी बिल्डिंग एवं आसपास के भवनों की ओर झुक गए हैं। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सारनाथ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रो पुअर प्रोजेक्ट के तहत लगभग 89.38 करोड़ की लागत से काम हुए थे। तब पेड़ों की जड़ें भी चारों तरफ से काट दी गई थीं। इस वजह से पेड़ कमजोर होते गए। आंधी-पानी के दौरान कई गिर गए तो कई एक तरफ झुक गए। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने उनकी कटाई शुरू कराई है। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को सीएचसी परिसर से पेड़ों को हटा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.