Varanasi News: सारनाथ सीएचसी में एक्स-रे-अल्ट्रासाउंड ठप
वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सारनाथ सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण अल्ट्रासाउंड ठप हो गया है। मरीजों को परेशानी हो रही है। एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण पहले से ही ठप है, अब अल्ट्रासाउंड ठप हो गया है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड चिकित्सक डॉ. दीपेश्वर प्रसाद का पिछले सप्ताह सोनभद्र तबादला हो गया है। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा हैं। मरीज अन्यत्र अल्ट्रासाउंड कराने पर मजबूर हैं। अधीक्षक डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि एक्स-रे मशीन बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.