वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कासं। ट्रेनों में झपट्टा मारकर यात्रियों का गहना और नगदी छीनने वाले को वाराणसी सिटी की आरपीएफ और जीआरपी टीम ने शुक्रवार को सारनाथ स्टेशन से पकड़ लिया। उसके पास से सोने का लॉकेट और 4570 रुपये बरामद किए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी ने बताया कि पकड़ा गया मो. आलम सारनाथ थाना क्षेत्र के जवाहिर नगर कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि पवन एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला से लॉकेट, कृषक एक्सप्रेस में महिला का पर्स और राजधानी एक्सप्रेस से यात्री के बैग की चोरी की थी। टीम में जीआरपी एसआई जितेंद्र कुमार सिंह और संजय कुमार समेत आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...