वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: सारनाथ, संवाद। सारनाथ स्थित बुद्धा सिटी कॉलोनी में सोमवार को गैस पाइप लाइन में रिसाव से अफरातफरी मच गई। ऐसा जेसीबी से खोदाई के दौरान हुआ। भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रिसाव होने लगा। इससे कॉलोनीवासी घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनी निवासी शैलेंद्र यादव सैदपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए वह सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे जेसीबी से मकान के पास गड्ढा खुदवा रहे थे। लगभग 5 फीट नीचे बिछाई गई गैस पाइप लाइन जेसीबी से कट गई। जहां पाइप क्षतिग्रस्त हुई वहां गैस के दबाव के कारण आवाज करते हुए तेजी से गैस निकलने लगी। इससे कॉलोनीवासी घबरा गए। रसोईं में खाना पका रहीं महिलाएं घबराकर बाहर की ओर भागीं। इसके बाद कुछ लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया।

सुरक्षा उपाय मौके...