Varanasi News: सारनाथ में भव्य रूप से संपन्न हुआ तीजोत्सव
वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और नारी शक्ति को समर्पित तीजोत्सव का आयोजन रविवार को सारनाथ स्थित रोज गार्डन में हुआ। श्री शांति भोला सेवा न्यास के आयोजन और शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन के सह-आयोजन में हुए समारोह में काशी व पूर्वांचल की लोक संस्कृति की झलक दिखी। कार्यक्रम में कजरी गायिका मंगला सलोनी और उत्तम राय ने गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। महिलाओं को साड़ी और शृंगार सामग्री भी भेंट की गई। समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, संकटा माता मंदिर की संरक्षक रजनी शर्मा, श्री शांति भोला सेवा न्यास एवं शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन के संरक्षक दीन दयाल पांडेय, पार्षद अभय पांडेय, शिवशक्ति परिवार एवं के संस्थापक सीए धनंजय ओझा, आलोक राय, वीणा राय, सीता मिश्रा, दीक्षा पांडेय, प्रज्ञा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.