Varanasi News: सारनाथ में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को सारनाथ क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी इन्द्र विजय यादव के नेतृत्व में टीम ने दर्जनभर अस्थायी दुकानों, गुमटियों और गेम जोन में लगे खिलौनों को जब्त किया। हवेलिया तिराहा से सारंगनाथ मंदिर, सारनाथ म्यूजियम के आसपास अवैध कब्जे हटाए गए। टीम ने लोगों को दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान टैक्स इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार वर्मा, प्रवर्तन दल और अतिक्रमण दस्ता के सदस्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.