वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: सारनाथ। मिनी जू में पर्यटकों के लिए नौका संचालन शुरू किया गया है। इसका टेंडर अभिषेक जायसवाल के नाम है। वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र यादव ने बताया कि तालाब में चार पैडल बोट हैं। वन विभाग ने पर्यटकों के लिए मूल्य निर्धारण नहीं किया है। उधर, संचालकों का कहना है कि नौका संचालन के लिए प्रति पर्यटक 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा। एक बोट में ऑपरेटर सहित चार लोग बैठ सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...