Varanasi News: सारनाथ के दरोगा की हृदयाघात से सांस थमी
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: सारनाथ, संवाद। सारनाथ थाने के दरोगा 49 वर्षीय दुर्गेश सिंह का शनिवार को हृदयघात से निधन हो गया। वह अकथा बीट के सेकेंड अफसर थे। पुलिस लाइन में वह पत्नी और बेटे-बेटी के साथ रहते थे। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। हरदहपुर क्षेत्र (मऊ) में मखना पिंडोहरी गांव निवासी दुर्गेश सिंह की आरक्षी पद पर वर्ष 1997 में तैनाती हुई थी। विभागीय परीक्षा देकर वह एसआई बने थे। वह चार जनवरी, 2023 से दरोगा पद पर तैनात थे। सारनाथ थाने के कार्यवाहक प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह के मुताबिक दुर्गेश सिंह ने शनिवार सुबह नौ बजे सीने में दर्द की शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सारनाथ में तैनात दरोगा की हृदयाघात से मौत परिजनों ने उन्हें कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.