वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शुक्रवार को उदीयमान कलाकार सुश्री सारंग का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग गुर्जरी तोड़ी में पारंपरिक बंदिशें सुनाईं। उनके साथ तबला पर अनंग गुप्त एवं हारमोनियम पर आनंद किशोर मिश्र ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र संस्था के सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने प्रदान किया। संचालन डॉ.प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...