वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका इंटर कॉलेज में रविवार को जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की ओर से सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन समिति के संरक्षक एवं बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) रामजन्म चौबे ने किया। इसमें कक्षा 3 से कक्षा 9 तक के 538 विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत की। इस मौके पर उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर भगवान प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह समेत समिति के संस्थापक हरिशंकर यादव और सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...