वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्र.सं। नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को सामने घाट क्षेत्र में गंगा किनारे लगभग 35 बिस्वा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने चहारदीवारी और सीढ़ियों को ध्वस्त किया और अतिक्रमण हटाया। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन, सार्वजनिक स्थलों तथा गंगा के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण और स्थायी या अस्थायी निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...