Varanasi News: सामने घाट पुल पर फंसी स्कूल बस, जाम
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। सामने घाट शास्त्री पुल पर मंगलवार दोपहर फिर से जाम लग गया। मंगलवार को दिन में लंका की तरफ से आ रही स्कूली बस हाईगेज के नीचे से निकलते समय फंस गई। इसके चलते ऐसा जाम लगा कि रामनगर चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बस को निकलवाया। इसके आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सामने घाट पुल पर लंका की ओर से हाई-गेज नहीं लगा है। इस कारण अक्सर ही स्कूली बसें पुल पर आती हैं और रामनगर की ओर पुल पर लगे हाईगेज में फंस जाती हैं। इसी तरह फिर से मंगलवार को हुआ। बस के फंसने से भीषण जाम लग गया। दूसरी तरफ दुर्ग से चौक तक अतिक्रमण के साथ ही साप्ताहिक लगने वाले मंगल बाजार से जाम बढ़ता ही गया। जाम की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वारयल हुईं, तब पुलिस पहुंची। बस को हाईगेज को ऊपर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.