वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी)। सालिवाहनपुर गांव में रविवार को चोरों ने भवन स्वामी की पिटाई कर दी और 40 हजार रुपये नगद उठा ले गए। भवन स्वामी संदीप बिंद ने गांव के विनय बिंद, नितेश बिंद एवं मोहित बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीनों चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे। इस बीच उन्होंने एक को पकड़ लिया। इस पर तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी थी। उनके पास धारदार हथियार भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...