Varanasi News: साथियों संग मिलकर पड़ोसी ने छीनी वृद्धा की चेन
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। राजेंद्र विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह वृद्धा से चेन छीनने वाले चार आरोपी रविवार को बनारस स्टेशन के पास चितईपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों में पीड़िता का पड़ोसी भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य मिश्र ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर ककरमत्ता न्यू कॉलोनी के प्रिंस राजभर, किशन लाल गुप्त, कृष्णा सेठ और राजेंद्र विहार कॉलोनी के चंदन को गिरफ्तार किया। मूलत: अलीनगर (चंदौली) में बिलारीडीह महेवा गांव निवासी चंदन वृद्धा के पड़ोस में रहता है। आरोप है कि उसने ही साथियों के साथ चेन छीनने की साजिश रची। आरोपियों के पास छिनी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.