Varanasi News: सात डॉक्टरों को मिली एनएमएस की सदस्यता
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सात डॉक्टरों को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) की सदस्यता मिली है। इनमें डॉ. भुवाल राम, डॉ. अखिलेश चंद्र, डॉ. दीपा रानी, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. सौमिक घोष, डॉ. प्रसेनजीत बोस एवं डॉ. विश्वंभर सिंह शामिल हैं। सभी को चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। एनएएमएस आईएमएस सेल के अध्यक्ष एवं आईएएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और एनएएमएस आईएमएस सेल के संयोजक प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने बधाई दी है। प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि एनएएमएस की स्थापना 1961 में हुई थी। यह भारत के प्रख्यात चिकित्सा वैज्ञानिकों की सर्वोच्च संस्था है। चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य नीति में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.