वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लंका पुलिस ने सातवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और धमकाने के मामले में शुक्रवार को शिवराज नगर (छित्तूपुर) के किशन यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बिहार के सासाराम जिले का परिवार बीएचयू के निकट एक कॉलोनी में रहता है। पिता ने पुलिस को बताया कि सातवीं में पढ़ने वाली बेटी घर के सामने रोड पर स्कूल बस पकड़ने के लिए जाती है तो आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करता है। चार अगस्त को बस पकड़ने के लिए सुबह 06.15 बजे घर से निकली। बारिश के कारण बस आने में देर हो गई। उसी समय आरोपी पहुंचा और बेटी के साथ गंदी बातें करने लगा। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बेटी घर के तरफ आई और पुनः थोड़ी देर बाद जाने लगी। इस बीच झाड़ी में छिपा युवक फिर बाहर आया और बेटी का...