Varanasi News: साकेत सेवा समिति का पांच साल के लिए नवीनीकरण
वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साकेत सेवा समिति की बैठक रविवार को कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सचिव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत समिति का पांच साल के लिए नवीनीकरण होने की जानकारी दी। इस पर समिति के अध्यक्ष प्रो. ऋषिमुनि सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई। बैठक में अखिलेश द्विवेदी का समिति के आजीवन सदस्य के रूप में स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष एसके सिंह ने संस्था का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समिति के पदाधिकारी विशिष्ट पदों से सेवानिवृत्त हुए हैं। सभी पदाधिकारी समिति के कार्यक्रम संपन्न कराने में सहयोग करते हैं। समिति ने पार्क नंबर दो में चार बेंच लगवाने के लिए पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.