वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: शिवपुर। कांशीराम आवास की मनी देवी के खाते से 10.5 लाख रुपये उड़ा लिये गए। आरोप है कि पड़ोसी सतीश गोंड ने उसके मोबाइल फोन में यूपीआई ऐप डाउनलोड कर धीरे-धीरे 10.50 लाख रुपये की निकासी कर ली। जानकारी तब हुई, जब वह अपने काम से बैंक पहुंचीं। शिवपुर थाने में उन्होंने केस दर्ज कराया। मनी देवी का पति बबलू कन्नौजिया राजगीर है। जमीन बिक्री का पैसा मनी के खाते में था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...