Varanasi News: साइबर ठगी में दो आरोपियों पर केस
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट पुलिस ने सोमवार को साइबर ठगी में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया। आरोप है कि वे साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। वीडीए कॉलोनी के विक्की सिंह और यशवंत उर्फ गोलू के खिलाफ कार्रवाई की गई। बैंक खाते खुलवाकर ग्राहकों के एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन नंबर और संचालन साइबर ठगों को देते थे। इससे ठग देशभर में ऑनलाइन रकम उड़ाते थे। पुलिस के मुताबिक यशवंत उर्फ गोलू ने रुपये का लालच देकर विक्की सिंह का बैंक खाता खुलवाया था। इसके बाद खाते का एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम और संचालन अपने कब्जे में लेकर साइबर ठगी करता था। यह भी पढ़ें- म्यूल अकाउंट खुलवाने में पोस्टमैन समेत छह गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.