Varanasi News: साइबर ठगी के लिए खाता बेचने में छह गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। ऑनलाइन गेमिंग से ठगी की जांच में चौबेपुर में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेचने वाले छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कमीशन के आधार पर अपने खाते बेचे थे। चौबेपुर थाने के उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन यादव ने बताया कि पहड़िया के नरायनपुर निवासी दिवाकर को ठगी में पकड़ा गया। उससे पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। दिवाकर ने बताया कि उमरहां के कृष्णा पटेल उर्फ गांगुली पटेल ने उसे तथा अन्य लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवाए। उनसे जुड़े एटीएम, पासबुक, सिम कार्ड व नेट बैंकिंग की जानकारी अपने पास रख ली। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे। पुलिस ने दिवाकर, कृष्णा पटेल उर्फ गांगुली पटेल, सत्यम विश्वकर्मा, राकेश पटेल, किशन पांडेय तथा गोपी को गिरफ्तार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.