Varanasi News: सांस्कृतिक सावन मेला कल
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। मारवाड़ी युवक समिति (शिवपुर) की ओर से रविवार को सांस्कृतिक सावन मेला का आयोजन होगा। अध्यक्ष उमाशंकर राजगढ़िया और सचिव आलोक पोद्दार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस मेले में समाज की महिलाओं द्वारा फैब्रिक, राखी, कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, पोशाक, गिफ्ट आइटम एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी मिलेंगे। मुख्य अतिथि रश्मि रॉय, डॉ. दीपाली गुप्ता, संजीव अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम संयोजक गुंजन जालान, साक्षी सर्राफ, नितीश जालान, अभिषेक सर्राफ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.