Varanasi News: सांसद ने छात्राओं को दी पढ़ाई के टिप्स
वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज शुक्रवार को पिंडरा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर के पहुंचीं। छात्रों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन करने के साथ ही उन्हें पढ़ाई के टिप्स दी। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सुरक्षा और हक का अधिकार देता है। संविधान के चलते ही आज निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। विद्यालय परिसर में पहुंचीं सांसद का छात्राओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने छात्राओं से डॉ भीमराव आंबेडकर और विद्यालय में मिलने वाली सुविधा और पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। लगभग एक घंटे तक विद्यालय परिसर में रहने के दौरान उन्होंने कक्षाकक्ष, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी और किचेन का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किशोरियों के समग्र विकास व सशक्तिकरण पर जागरुकता कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.