वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार से न्याय स्तर की स्पर्धाएं हुईं। खेल में काशी विद्यापीठ, सेवापुरी और आराजीलाइन ब्लॉक के 41 न्याय पंचायतों ने हिस्सा लिया। 100, 200, 400 औऱ 800 मीटर एथलेटिक्स, लंबी कूद, गोला फेंक, सहित कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वालीबॉल, पुश-अप, चिन-अप रस्सीकूद, रस्साकशी एवं बैडमिंटन आदि खेलों में 7021 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी शेष अन्य न्याय पंचायतों में प्रतियोगिताएं होंगी। 13 व 14 अक्तूबर को ब्लॉक एवं जोन स्तर औऱ 6 व 7 नवंबर को फाइनल स्पर्धा होगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...