वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। दादूपुर रिंग रोड (फंटेसिया वाटर पार्क मार्ग) के पास शुक्रवार शाम सांड़ की टक्कर से बाइक सवार गिर गया। गंभीर रूप से चोटिल युवक को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शिवपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोढ़ान (शिवपुर) गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार (पुत्र अगनू) अपनी पत्नी के ननिहाल राजातालाब में राखी पहुंचाने गया था। वह शुक्रवार शाम लौट रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे दांदूपुर रिंग रोड पर फंटेसिया वाटर पार्क के सामने पहुंचा, तभी एक सांड़ उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल संदीप को एंबुलेंस से पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध...