वाराणसी, जुलाई 29 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। साधन सहकारी समिति में उर्वरकों के कम स्टॉक पर आला अफसरों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मातहतों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और एनपीके उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि धान की फसल में फास्फेटिक उर्वरकों का प्रयोग होता है। इसके लिए किसानों को परेशान न होना पड़े। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां साधन सहकारी समिति और निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया। मंडलीय प्रवर्तन दल के अध्यक्ष और वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल और जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साधन सहकारी समिति पहुंचे। समिति में कम डीएपी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 1377 यूरिया और 1168 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित निरीक्षण के ...