वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। पिंडरा ब्लॉक में नौ सहकारी समितियों पर ताले लटकने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। वी-पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल से उन्हें रबी सीजन में बुवाई के लिए खाद-बीज नहीं मिल रहा है। मजबूरन, उन्हें निजी दुकानों से ऊंचे कीमत पर इन सामानों की खरीदारी करनी पड़ रही है। इससे उन्हें खेती की लागत बढ़ने की चिंता है। बता दें कि इस समय रबी सीजन है। किसान गेहूं, चना और मटर की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। वी-पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खाद-बीज न मिलने से उनकी खेती बिगड़ने का अंदेशा बढ़ गया है। उनका कहना है कि खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियां प्रमुख माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सहकारी समितियों की हड़ताल से रबी की बुवाई पर संकट, खाद के लिए भटक रहे किसान इनके बंद होने से कृषि कार...