Varanasi News: ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। फुलवरिया स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी की निवासी विवाहिता राधिका सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। पति के कथित अन्य महिला से संबंध को लेकर घर में विवाद चल रहा था। आरोप है कि 30 जून को मायके पक्ष से फोन पर बात करने के दौरान पति रितेश सिंह, ससुर अमलेश सिंह, सास इंदु सिंह और ननद पूजा सिंह कमरे में पहुंचे, गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.