Varanasi News: सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संत पंजाबी महाराज के जन्मोत्सव पर मानव कल्याणार्थ रामजानकी मठ, अस्सी में रविवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र जप हुआ। महामंडलेश्वर राजकुमार दास के सानिध्य और पं. उमाकांत याज्ञिक के आचार्यत्व में 11 वैदिक विद्वानों एवं मठ के बटुकों ने अनुष्ठान संपादित किया।गणेश पूजन के बाद सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पंचामृत एवं विविध द्रव्यों से अभिषेक हुआ। इसके बाद आरती के साथ विश्व कल्याण तथा सुख-शांति की कामना की गई। अनुष्ठान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चित्रकूट, प्रयागराज से आए अनेक भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर गुरु पादुका पूजन किया गया। मठ के प्रभारी संत रामलोचन दास ने बताया कि संत पंजाबी महाराज मानव कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे। यह भी पढ़ें- Agra Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.