Varanasi News: सवा लाख गंडा से बाबा बटुक भैरव का होगा शृंगार
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। सावन में बाबा बटुक भैरव का गंडा और बेला के फूलों का वार्षिक शृंगार 11 अगस्त को होगा। इस अवसर पर संगीत समारोह भी होगा। मंदिर के महंत पं.राकेश पुरी ने बताया कि बाबा बटुक भैरव का सवा लाख गंडा,बेला, जूही सहित विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से शृंगार होगा। सायं काल गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में अमलेश शुक्ला, स्नेहा अवस्थी, बाल कलाकार यथार्थ दूबे, अरुण मिश्रा, गुंजन शैलबाला,आस्था शुक्ला, शतरूपा, शीतल सहित अनेक कलाकार दरबार में हाजिरी लगाएंगे। बाबा बटुक भैरव को चढ़ाया गया गंडा प्रसाद भक्तों में 12 अगस्त को वितरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.