वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। सर्व वैश्य समाज की ओर से बुधवार को धूमधाम से बाबा विश्वनाथ की जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी भवन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने 51 सौ कलशों का पूजन किया। इन कलशों में गंगा-यमुना, सरस्वती, सरजू के अतिरिक्त ऋषिकेश का गंगा जल, गोदुग्ध, पंचामृत, गन्ने का रस भी भरा गया था। सर्व वैश्य समाज के हजारों प्रतिनिधि शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में गणेश, हनुमान, काली के स्वरूप, बैंड बाजा, डमरू दल शामिल रहे। नंदी पर विराजमान भगवान शंकर एवं माता पार्वती की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। उसके पीछे शंख वादन करतीं महिलाएं सिर पर कलश लिए महिलाओं का नेतृत्व कर रही थीं। भक्ति गीतों की धुन पर भक्तगण नाचते-झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा पर गिरजाघर, गो...