वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। सर्व वैश्य समाज समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों की ओर से बुधवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। शोभायात्रा में झांकियां भी शामिल होंगी। समिति के संरक्षक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल और अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि शोभायात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक होते हुए ज्ञानवापी पहुंचेगी। शंकराचार्य चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 'नमस्तुभ्यम' में भजन गायक शेखर जायसवाल प्रस्तुति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...