वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कैंप में 15 वर्ष से कम आयु वाली बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। कहा कि एचपीवी वैक्सीन लगने के बाद बच्चियां सर्वाइकल कैंसर से मुक्त रहेंगी। राज्यपाल ने बच्चियों के अभिभावकों का आह्वान किया कि वे चुनौतियों से डरे मत। वे उनका सामना करें। कहा कि एचपीवी वैक्सीन बच्चियों की सुरक्षा के लिए है। इससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा नहीं रहेगा। वैज्ञानिक शोधों में सिद्ध हो चुका है कि यह टीका बेहद सुरक्षित एवं प्रभावी है। यह भी पढ़ें- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आयोजित यह सुरक्षा कवच है। उन्होंने अभि...