Varanasi News: सरेआम मनबढ़ों ने चाकू से किया हमला
वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के हैदराबाद गेट के समीप बुधवार देर शाम अनंत फूड कोर्ट के सामने मनबढ़ युवकों ने एक युवक को घेर लिया। विवाद के बाद चापड़ लिए मनबढ़ युवकों ने उसे धक्का देकर दुकान में गिरा दिया और भारी वस्तु से उस पर ताबड़तोड़ वार कर अधमरा कर दिया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चितईपुर पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घायल की पहचान छित्तूपुर के आदर्श राजभर के रूप में हुई, जिसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.