Varanasi News: सरायनंदन, बिरदोपुर में होंगे 225 करोड़ से विकास कार्य
वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। सरायनंदन और बिरदोपुर वार्ड में 225 करोड़ रुपये से सीवर, पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सड़क निर्माण भी किया जाएगा। रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों वार्डों में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। जल निगम (नगरीय) को पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी मिली है। सरायनंदन के दशमी रामलीला मैदान एवं बिरदोपुर में एकता पार्क में भूमि पूजन किया गया। सरायनंदन वार्ड में 110 करोड़ की लागत से 55 किमी लंबी सीवर लाइन बिछेगी। जबकि बिरदोपुर में 58 करोड़ से सीवर तथा 57 करोड़ से पेयजल पाइप बिछाया जाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ये कार्य शुरू होने जा रहे हैं। इन प्रोजेक्टों में लगभग सात माह का समय लग सकता है। नागरिकों को आवागमन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.