Varanasi News: सराफा बाजार में पिकेट ड्यूटी का निर्देश
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रमुख संवाददाता। गोविंदपुरा में पिछले दिनों 27 किलो चांदी की टप्पेबाजी की घटना के मद्देनजर शुक्रवार को एसीपी डॉ़ अतुल अंजान त्रिपाठी ने सराफा बाजार का निरीक्षण किया। ठठेरी बाजार, सुड़िया, गोविंदपुरा, रेशम कटरा, मछरहट्टा में निरीक्षण के बाद एसीपी ने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए चौक थानाध्यक्ष को पिकेट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।इसके बाद एसीपी ने सराफा व्यवसायियों के साथ ठठेरी बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक की। इसमें व्यवसायियों ने घटना का खुलासा न होने पर रोष जताया। एसीपी ने अगले सोमवार तक घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री रवि सर्राफ, पंकज सर्राफ, राघव दवे, जतिन रस्तोगी, राजा सेठ, किशोर सेठ, अमनदीप सिंह, कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.