वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच और गंगा टास्क फोर्स ने पहड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पर्यावरण की कक्षा चलाई। छोटे बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। सूबेदार जगदीश चंद एवं जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में चली पर्यावरण साक्षरता मुहिम में समन्वयक डॉ. नलिनी पाठक, प्रधानाचार्य प्रियंका यादव, गंगासेवक जय विश्वकर्मा, पद्मावती चतुर्वेदी, ममता सिंह, हृदयांश सिंह, सुरेंद्र सिंह, भीम सिंह, राजेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...