वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.) की यौम-ए-विलादत पर मुस्लिमों ने अकीदत और एहतराम के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाया। बुधवार सुबह काशी में जुलूस-ए-मोहम्मदी का नजारा आस्था, उल्लास और सामाजिक सद्भाव से सराबोर रहा। रेवड़ीतालाब के अजहरी मैदान से निकला मुख्य जुलूस करीब पांच किमी का सफर तय कर बेनियाबाग पहुंचा। यह भी पढ़ें- 'आमीना का लाल आया' से गूंजा बनारस, नबी की शान में निकला भव्य जुलूसजुलूस की शुरुआत रास्ते भर 'नबी की आमद मरहबा' के नारों और तरानों की गूंज रही। जगह-जगह लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर जुलूस का इस्तकबाल किया। बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे सदर काजी-ए-शहर मौलाना हसीन अहमद हबीबी के नेतृत्व में जुलूस निकला। घरों की छतों पर महिलाएं जुलूस देखने के लिए खड़ी थीं और पुष्प वर्षा कर रही थी...