Varanasi News: समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहे
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर उद्योग व्यापार समिति ने गुरुवार को आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समिति के मुख्य संरक्षक आरके चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में कई उद्यमी, व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे। समिति के संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि आरके चौधरी व्यापारी हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते हैं। वह समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। महामंत्री रजनीश कनौजिया, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने कहा कि आरके चौधरी से अन्य उद्यमियों, व्यापारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि उनकी कार्यशैली और समय का प्रबंधन हम सबके लिए प्रेरणा है। इस दौरान दीपक बजाज, राहुल मेहता, राजेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.