Varanasi News: समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नवागत सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात, उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि लोगों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा में सुधार, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। दावा किया स्वास्थ्य सुधार की गुणवत्ता में सुधार कर योजनाओं-सुविधाओं का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे टीम भावना से बेहतर समन्वय के साथ काम करें। कहा कि जिले के सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य सेवा प्रभावी बनाई जाएगी। नियमित समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.