Varanasi News: सब्जी में नमक कम होने पर सास ने बहू को डांटा, आहत बहू ने किया सिंदूर का सेवन
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के मेंहदीगंज मड़ई गांव में मंगलवार देर रात सब्जी में नमक कम होने को लेकर सास-बहू के बीच कहासुनी हो गई। सास की डांट से आहत 23 वर्षीय बहू ने सिंदूर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे खजूरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है कागांव विवाहिता का मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अपनी सास से विवाद हो गया। बताया गया कि घर में बनी सब्जी में नमक कम होने पर सास ने बहू को डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद विवाहिता ने सिंदूर का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में खजूरी स्थित निजी अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची थी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.