Varanasi News: सफाई के साथ करनी होगी साक्ष्य की भी चिंता
वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बारिश के मौसम में परिषदीय स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। खास यह भी है कि स्कूल अब कागजों पर सफाई नहीं करा पाएंगे। सफाई अभियान के दौरान की वीडियो और फोटो भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करनी होगी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध में सभी स्कूलों को विस्तृत आदेश जारी किया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के पत्र के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों में दो दिन का विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। इनके अंतर्गत स्कूल के भीतर-बाहर जलभराव वाली जगहों की सफाई, छतों पर कूड़ा-पत्तियां और पानी रोकने वाली अन्य सामग्री का निस्तारण, परिसर में बारिश में फिसलन हटाने के इंतजाम और कक्षाओं की सफाई के आदेश हैं। अभियान के दौरान शौचालय, पेयजल सप्लाई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.