Varanasi News: सफाई के बहाने गहने चुरा लिए
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर के बिंद बस्ती की पुष्पा राय ने गहने चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि बीते 3 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे उनके ही मोहल्ले का शुभम बिंद घर में पेड़-पौधों और फूल-पत्तियों की साफ-सफाई करने आया था। जब वह पूजा-पाठ में व्यस्त हो गईं, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर आभूषण पार कर दिए। सोने की दो चेन, झुमका चोरी हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.