Varanasi News: सप्लाई पर पड़ा असर, जीवनाथपुर उपकेंद्र से ली गई बिजली
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिगड़ैल हाथी के चलते रविवार को रामनगर की आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा। हाथी ने कई हाईटेंशन पोल ध्वस्त कर दिए। इससे कई जगह केबल टूट गए। एक ट्रांसफॉर्मर से बिजली कटी रही। हाथी के काबू आने तक पंचवटी से लेकर लंका मैदान तक आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, इस बीच जिवनाथपुर उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई चालू कर दी गई। साहूपुरी उपकेंद्र से देर रात तक ब्रेकडाउन बना रहा। अधिशासी अभियंता सौरभ पांडेय ने बताया कि गड़बड़ी ठीक कर कम समय में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। रामनगर की प्रसिद्ध रामलीला में एक हाथी शामिल होने के लिए आया था। दोपहर में हाथी ने गुस्से में हाईटेंशन पोल क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर रामनगर उपकेंद्र के एसडीओ कृष्णकांत गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.