वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सप्तसागर मंडी में दो मकानों से पटाखा बनाने के लिए रखी गईं 106 कुंतल सामग्रियों में कई तरह के खतरनाक रसायन मिले हैं। सभी का भंडारण एक जगह था। एक चिंगारी भी वहां पहुंच जाती तो संबंधित भवनों के अलावा आसपास के मकान सेकेंडों में खंडहर में तब्दील हो जाते। हबीबपुरा (चेतगंज) के राजेश गुप्ता उर्फ राजू के मकान एवं गोदाम से चारकोल पाउडर, चमकीला पाउडर, एल्यूमीनियम बुरादा, बोरेक्स पाउडर, सफेद-लाल और पीले रंग का साल्ट पिटर, सेलखड़ी रोल, अम्लसार, मैग्नीशियम पाउडर, लाल सुरमा, पटाखा निर्माण में प्रयुक्त होने वाला डेटोनेटर या पलीता आदि बरामद हुआ है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण, हादसे का खतरा कार्रवाई करने वाली टीम ...