Varanasi News: सप्तसागर में थोक दवा फर्मों का सत्यापन
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी सप्तसागर मंडी में थोक दवा फर्मों का सत्यापन किया। टीम ने 23 दुकानों के कागजात की जांच-पड़ताल की। दवा कारोबारियों से लाइसेंस की प्रति, पिछले हफ्ते काटी गई दवा बिक्री की रसीद बुक और अन्य अभिलेख मांगे गए। अभियान का उद्देश्य यह जानना है कि जिन दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन आ रहे हैं, उनमें थोक कारोबार हो रहा है या नहीं। सत्यापन के दौरान दुकान के संचालन, लाइसेंस और बिक्री रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: दवा दुकान में छापेमारी, 55 प्रकार की औषधियां जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.