वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, मुसं.। सपा ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल रहे। वक्ताओं ने वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अंत में सपा नेता राजेश यादव नत्थू के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में डॉ.उमाशंकर सिंह यादव, ई.आरएन यादव, एड.संतोष यादव बबलू, उमेश प्रधान, बालकिशुन पटेल, अखिलेश यादव, गोपाल पांडेय, गोविंद पटेल, सुनील यादव, अश्वनी चौहान, पप्पू राजभर, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, विनोद पटेल, शिवप्रताप, सुभाष यादव, सुभाष सोनकर, अजय कुमार, राजू यादव, महिपाल प्रधान, वंशनारायण सेठ एवं विन...