वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सपा की जिला और महानगर इकाई की ओर से रविवार को आरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। महानगर इकाई के भेलूपुर स्थित कार्यालय में हुए आयोजन में यह दिवस संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के महाराज राजर्षि छत्रपति साहू ने अपने राज्य में लागू किया था। इस मौके पर बहादुर सिंह यादव, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, डॉ.सूबेदार सिंह, ओपी.सिंह, महेंद्र सिंह यादव, रीबू श्रीवास्तव, अजय चौरसिया, लालू यादव, दिलशाद अहमद, रजत बाल्मीकि, संगीता पटेल, अजय चौधरी, अजहर अली सिद्दीकी आदि ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस: जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण...