वाराणसी, अक्टूबर 29 -- सपा नेता राजेश यादव की मौत और पोस्टमार्टम Varanasi News: वाराणसी, संवाद। सीर गोवर्धनपुर निवासी सपा नेता राजेश यादव नत्थू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके जानने वालों में शोक है। वहीं, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य चंदा यादव ने अचानक तबीयत बिगड़ने पर संदेह जाहिर किया। इस पर लंका पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेश यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी चंदा यादव काशी विद्यापीठ सेक्टर नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य हैं। राजेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी किस्मत आजमाई थी। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम किसी परिचित के साथ पहड़िया में मतगणना स्थल पर गए थे। वहां वापस में रात में घर आने के बाद मंगलवार सुबह फिर मतगणना स्थल, फिर वहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के होने ...