Varanasi News: सपा-कांग्रेस में मतभेद से भाजपा को एक सदस्य का मिला फायदा
वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह पदों पर शुक्रवार को गहमागहमी के बीच सदस्यों का निर्वाचन हुआ। कांग्रेस और सपा में मतभेद भी उजागर हुआ। इसका परिणाम यह रहा कि सपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा तो कांग्रेस को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा के एक अतिरिक्त सदस्य को जीत हासिल हो गई। टाउनहॉल के सभागार में देर शाम चुनाव अधिकारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव में भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी के एक सदस्य को निर्वाचित घोषित किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कार्यकाल पूरा करने वाले छह सदस्यों और निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र सौंपा। निगम की 12 सदस्यीय समिति में अब भाजपा के दस सदस्य हो गये हैं जबकि सपा के महज दो सदस्य हैं। ज्ञात हो कि पिछले कार्यकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.